फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Another teenager lost the battle of life

Sitapur News: जिंदगी की जंग हार गई एक और किशोरी

Thu, 19 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Another teenager lost the battle of life
देवीपुर गांव में विलाप करते परिजन।   -संवद
कमलापुर (सीतापुर)। कार की चपेट में आकर मंगलवार को हुई दो मौतों के बाद इलाके के देवीपुर में मातम पसरा हुआ है। बुधवार को गांव में किसी के घर भी चूल्हा नहीं जला। पोस्टमार्टम के बाद घर आए दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इलाज के दौरान एक अन्य किशोरी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


देवीपुर गांव निवासी अमित (16), शैलेश (12), लक्ष्मी (12) व सचिन (18) मंगलवार को सिधौली के मिश्रापुर गांव निवासी ईशू (13) को लेने गए थे। वापस आते समय सभी सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान लखनऊ की ओर से सीतापुर मुख्यालय की ओर आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में सभी आ गए।
विज्ञापन


देर रात ही सचिन और अमित की मौत हो गई थी। बुधवार को इलाज के दौरान ईशू ने भी दम तोड़ दिया। बाबा रामऔतार के अनुसार सचिन बहुत जिम्मेदार थे, छोटी सी उम्र में ही वह अपने पिता राजू का हाथ बंटाने लगे थे जो अक्सर बीमार ही रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पूरा परिवार खेती न होने के कारण मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तीन बजे गांव पहुंचे दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, मिश्रापुर में ईशू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed