फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anger in the case of beating for speaking Jai Shri Ram

जय श्रीराम बोलने पर पिटाई के मामले में आक्रोश

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Anger in the case of beating for speaking Jai Shri Ram
सीतापुर। जय श्री राम बोलने पर विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पीटे जाने के मामले में मंगलवार को हिंदूवादी संगठन कांशीराम कॉलोनी पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। तीन अन्य आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक जय श्रीराम का नारा लगा रहा था। नारे लगाने पर उसे विशेष समुदाय के अन्य लोग पीट रहे थे। वीडियो रामकोट इलाके में स्थित कांशीराम कॉलोनी का था। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। घटना को लेकर मंगलवार को कई हिंदूवादी संगठन कांशीराम कॉलोनी पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें विहिप, बजरंग दल, आजाद हिंद भगत संगठन शामिल रहा। विश्व हिंदू परिषद ने जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने पीड़ित के आवास पर पहुंच कर हाल जाना। आजाद हिंद भगत संगठन के संस्थापक अभिमन्यु के निर्देश पर पदाधिकारी शरद, शिवम हिन्दू आदि ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। घटना को लेकर संगठन में गुस्सा भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल अवध प्रांत सह संयोजक उत्तम सिंह ने कहा कि जय श्रीराम का नारा बर्दाश्त न करने वाले पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि अपने आराध्य देव का नाम लेने में किसी को क्या आपत्ति हो सकती है।

तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार
घटना में शामिल चार आरोपियों जीशान, सैफ, साजू और फैजी पर केस दर्ज किया गया था। सोमवार को जीशान को गिरफ्तार भी किया जा चुका था। एसओ विजय कुमार ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed