फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Andhra Pradesh truck driver dies of snakebite

Sitapur News: आंध्र प्रदेश के ट्रक ड्राइवर की सर्पदंश से मौत

Sat, 23 May 2026 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh truck driver dies of snakebite
लहरपुर। आंध्र प्रदेश से मछली लेकर आए ट्रक चालक की सर्पदंश से मौत हो गई। आंध्रप्रदेश के भीमा वरम निवासी ट्रक चालक रमेश इंती (41) मछली लेकर लहरपुर मछली मंडी के पास नहर रगुलेटर पर बेचने आए थे। शुक्रवार देर रात वह खाना खाकर रेगुलेटर के पास बने वैकल्पिक मार्ग पर टहल रहे थे। तभी सांप ने उसे डस लिया। उनके शोर मचाने पर मछली बेचने आए अन्य ट्रक चालकों ने झाड़-फूंक का सहारा लिया। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed