{"_id":"67c9ec13a47434090b05dd34","slug":"an-old-woman-going-to-her-sisters-funeral-dies-in-an-accident-sitapur-news-c-102-1-slko1055-128232-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बहन के अंतिम संस्कार में जा रही वृद्धा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बहन के अंतिम संस्कार में जा रही वृद्धा की हादसे में मौत
Fri, 07 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार को कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं।
पिसावां के अमामुल्ला गांव निवासी जगदेई (70) अपने पुत्र रामहेत (35) व गया प्रसाद (45) के साथ बाइक से आंट जा रहीं थीं। कुतुबनगर-मिश्रिख मार्ग पर गुरुदयाल स्कूल के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। वहीं उनके दोनों पुत्र जख्मी हो गए। घायल रामहेत के भाई बलवंत ने बताया कि मां भाइयों के साथ मौसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मिश्रिख के आंट गांव जा रही थीं।
तभी कार से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद कार चला रहा युवक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कार से बियर के खाली कैन, गिलास आदि पड़े मिले हैं। बताया कि कार पर अखिलेश यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष का स्टीकर लगा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे में दो जख्मी
सीतापुर। बिसवां कोतवाली इलाके में शारदा सहायक नहर के पास ट्रक एक ऑटो व बाइक से टकरा गया। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
अंडे से लदा ट्रक पलटा
सीतापुर। रामकोट थाना इलाके में बृहस्पतिवार को कांशीराम कॉलोनी के पास एक्सल टूटने से ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पर अंडे लदे थे। इस दौरान गनीमत रही कि कोई भी चोटिल नहीं हुआ।