{"_id":"6817af24395b290d6907ead4","slug":"an-innocent-child-died-after-being-hit-by-a-tractor-sitapur-news-c-102-1-slko1055-131586-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत
Sun, 04 May 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। गांव गंगोय में स्थित ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर रविवार को एक मासूम बालक की मौत हो गई। खालेगढ़ी गांव निवासी निवांश (4) के पिता रामशंकर गंगोय गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं।
रविवार शाम ट्रैक्टर भट्ठे पर पहुंचा। इसमें विशेष प्रकार की ट्रॉली में गीली मिट्टी लदी थी। मिट्टी उतारने के बाद ट्रैक्टर मुड़ रहा था। खेलते हुए निवांश सामने से ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।