फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ambdekar pratima

शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
ambdekar pratima
फोटो-28 महोली में अंबेडकर प्रतिमा को दुरुस्त करता कारीगर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार की देररात कुछ शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। खंडित प्रतिमा को सही करा दिया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के पास आंबेडकर प्रतिमा है। गुरुवार की देररात कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह साफ-सफाई करने आए अंबेडकर सेवा संस्थान के प्रबंधक परशुराम सागर ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख संस्थान के पदाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना को लेकर संस्थान के सचिव खुशीराम चौधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मौके पर कारीगर को बुलाकर प्रतिमा दुरुस्त करा दी है। इस दौरान जगजीवन भारती, विकास राजवंशी, जसकरन लाल, संतोष गौतम, पिंदर सिंह सिद्धू अंकित कुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार गौतम, मनोहर गौतम, श्रीराम गौतम मौजूद रहे। इंस्पेेक्टर महोली संजय कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed