{"_id":"5873d2074f1c1b1529ba8f59","slug":"all-atms-cashless-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में सभी एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में सभी एटीएम खाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बैंकों की हालत में सुधार नहीं हो सका है। सोमवार को बैंक खुले तो भीड़ उमड़ने लगी। बावजूद इसके लोग कैश को तरसते रहे। तमाम बैंकों में कैश बांटा ही नहीं गया, जिन बैंकों में बांटा गया, उनमें भी दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद किसी भी एटीएम से सोमवार को कैश नहीं निकला। हालांकि, जिला मुख्यालय पर कुछ एटीएम से रुपये निकले।
तंबौर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को बैंक बंद थे। ऐसे में लोगों को सोमवार को कैश मिलने की उम्मीद थी। यही वजह रही कि लोग सुबह होते ही बैंकों की तरफ चल दिए और बैंक के सामने लाइन में लगकर खड़े हो गए। बेहटा पकौड़ी स्थिति इलाहाबाद बैंक में लाइन में लगे लोगों को दोपहर के समय बताया गया कि बैंक में कैश मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से लोगों को मायूसी हाथ लगी। लोग बगैर कैश लिए अपने घरों को लौटे।
इसी तरह का हाल तंबौर कस्बा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का रहा। यहां भी लोग लाइन लगाकर खड़े रहे, दोपहर के वक्त इस बैंक में भी बताया गया कि बैंक में कैश मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से भुगतान नहीं हो सकता। अन्य बैंकों का हाल भी कुछ ठीक नहीं रहा। बिसवां खुर्द में स्टेट बैंक, कठूरा स्थित पंजाप नेशनल बैंक, कस्बा तंबौर स्थित सिंडीकेट बैंक में 11 बजे से खाता धारकों को भुगतान करना शुरू किया गया।
विज्ञापन
एक बजे के समय लोगों को बताया जाने लगा की बैंक में कैश ही खत्म हो गया। जिसकी वजह से यहां भी कतार मेें खड़े लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। कस्बे में चार एटीएम लगे हैं, लेकिन सोमवार को एक भी एटीएम से कैश नहीं निकल सका। यही हाल लहरपुर, महमूदबाद, बिसवां, सिधौली, मिश्रिख, महोली, हरगांव आदि कस्बों में देखने को मिला। बैंक अधिकारियों का कहना है कि जिले के चेस्ट में पर्याप्त कैश नहीं है। आरबीआई से मांग के अनुरूप बेहद कम कैश मिल सका। यही वजह है कि कहीं पर एटीएम नहीं चल पा रहे हैं।