फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   All 141 Madrasa children passed in first class

मदरसे के सभी 141 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
All 141 Madrasa children passed in first class
सीतापुर। मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल कॉलेज खैराबाद का मदरसा बोर्ड परीक्षाफल 2020 घोषित हो गया है। इसमें 141 बच्चों ने परीक्षा दी थी और सभी पास हो गए हैं।
विज्ञापन

सेकेंड्री (हाईस्कूल) में 32 बालिका और 23 बालक परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी प्रथम श्रेणी में पास हो गए हैं। इसी तरह सीनियर सेेकेंड्री (इंटरमीडिएट) में 19 बालक व 21 बालिकाओं ने परीक्षा दी थी। सभी 40 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।
विज्ञापन

इन सभी ने 72 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। कामिल फारसी व कामिल अरबी (ग्रेजुएशन) में 21 बालक व 25 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं। जिसमें सभी 46 बालक/बालिकाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हो गए हैं। इसी प्रकार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक में शत-प्रतिशत परीक्षा फल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल सेकेंड्री परीक्षा में 77 फीसदी, सीनियर सेकेंडरी इंटरमीडिएट में 79 फीसदी ,स्नातक कामिल में 72 फीसदी तक सर्वाधिक अंक विद्यार्थियों ने अर्जित किये हैं। इस तरह 141 बच्चों ने परीक्षा दी और सभी पास हो गए हैं। मदरसा का शत-प्रतिशत परीक्षाफल आने पर मदरसा संस्थापक काजिम हुसैन, प्रिंसिपल हाजी आसिम हुसैन, कारी इस्लाम अहमद व उप प्रधानाचार्य एहतिशाम आलम ने समस्त परीक्षार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed