{"_id":"68f925fbcc0d01dbb500cf36","slug":"air-quality-deteriorates-on-diwali-remains-poor-on-third-day-too-sitapur-news-c-102-1-stp1002-142726-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दिवाली पर बिगड़ी हवा की सेहत, तीसरे दिन भी रही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दिवाली पर बिगड़ी हवा की सेहत, तीसरे दिन भी रही खराब
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े मरीज।
- फोटो : जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े मरीज।
सीतापुर। दिवाली पर आतिशबाजी हवा की सेहत बिगड़ गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार रात 160 से बढ़कर 305 पर पहुंच गया। मंगलवार रात एक्यूआई 282, जबकि बुधवार सुबह नौ बजे 251 दर्ज किया गया। इससे दमा, सांस व एलर्जी के मरीजों की समस्या बढ़ गई है। सरकारी व निजी अस्पतालों में दमा-एलर्जी के मरीजों के साथ ही आंखों में जलन और गले में खराश के मरीज ज्यादा पहुंचे। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि आमतौर पर इन बीमारियों के करीब 250 मरीज पहुंचते थे। बुधवार को इस तरह के करीब 325 मरीज आए। इन सभी को समुचित इलाज मुहैया कराया गया है। ऐसे मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
कितना एक्यूआई है खराब
0 से 50 के बीच अच्छा
51 से 100 के बीच संतोषजनक
101 से 200 के बीच मध्यम
201 से 300 के बीच खराब
301 से 400 के बीच बेहद खराब
401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी
मास्क लगाकर बाहर निकलें
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि प्रदूषण का स्तर जब बढ़ता है तो दमा व सांस रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। इन मरीजों के लिए प्रदूषण काफी खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर निकल रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
कितना एक्यूआई है खराब
0 से 50 के बीच अच्छा
51 से 100 के बीच संतोषजनक
101 से 200 के बीच मध्यम
201 से 300 के बीच खराब
301 से 400 के बीच बेहद खराब
401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी
मास्क लगाकर बाहर निकलें
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि प्रदूषण का स्तर जब बढ़ता है तो दमा व सांस रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। इन मरीजों के लिए प्रदूषण काफी खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर निकल रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन