{"_id":"6922063ceb0d2fff3b0176b7","slug":"after-three-months-the-buried-body-was-taken-out-for-post-mortem-sitapur-news-c-102-1-slko1055-144708-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन माह बाद पोस्टमार्टम के लिए निकलवाया दफनाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन माह बाद पोस्टमार्टम के लिए निकलवाया दफनाया शव
Sun, 23 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर। डीएम के आदेश पर शनिवार को तीन माह पूर्व दफनाए गए शव को कब्र से फिर बाहर निकलवाया गया। शव को फिर से पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। इलाके के खम्हरिया नानकारी निवासी रंजीत यादव (28) का शव बीती 26 अगस्त को देबियापुर गांव से बाहर तालाब के निकट पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर 27 अगस्त को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया था।
हंगामा व प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश यादव की तहरीर पर गांव के प्रदीप, दिलीप, बबलू, लेखपाल व बृजपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। कुछ दिन पहले ही डीएम से मिलकर मृतक के पिता सुरेश ने मृतक पुत्र के शव का फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार राकेश त्रिपाठी के साथ थानाध्यक्ष की निगरानी में दफनाए गए शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप
मृतक के पिता सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में गड़बड़ी बरती गई है। कहा कि आरोपियों ने चिकित्सक से मिलीभगत कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत ढंग बनवाया है। इस लिए एक पैनल गठित कर पुत्र के शव का फिर से पोस्टमार्टम कराया जाए। थानाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि पैनल की निगरानी में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज केस की जांच पड़ताल तय होगी।