फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After the dispute, bullies pelted bricks and stones

Sitapur News: विवाद के बाद दबंगों ने चलाए ईंट-पत्थर, सात जख्मी

Thu, 19 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
After the dispute, bullies pelted bricks and stones
मिश्रिख (सीतापुर)। कस्बे में कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक को पीट दिया। बचाने आए अन्य लोगों को भी नहीं छोड़ा। पिटाई में सात लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस अभी तक सिर्फ जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रामू भोजवाल के अनुसार वह बुधवार रात अपने घर से स्टेशन रोड स्थित मस्जिद के पास सोनू सागर के यहां तेरहवीं में पैदल जा रहे थे। उसी समय स्टेशन के पास गंज निवासी तीन युवक बाइक से धर्मशाला की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे थे। बाइक की टक्कर लगने पर रामू की उनसे कहासुनी हो गई। रामू के थोड़ा आगे बढ़ने पर कुछ देर बाद बाइक सवार अन्य लोग फिर से आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने रामू को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाए। रामू को बचाने के लिए लोग पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। इसमें रामू, गुडिया, अब्दुल, कृष्ण किशोर, कान्हा, बबली और मिसा देवी जख्मी हो गए। पीड़ित ने तहरीर में आठ लोगों को नामजद किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शराब के नशे में मारपीट हुई है। दोनों तरफ से तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed