{"_id":"5d1266158ebc3e3cee013bff","slug":"after-rainfall-weather-pleasent-sitapur-news-lko467259480","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व बदली से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व बदली से मौसम खुशगवार
विज्ञापन
सीतापुर के लालबाग चौराहे पर खुशनुमा मौसम में निकलते राहगीर।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मौसम के मिजाज में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कोई खास बदलाव नहीं आया। सुबह कुछ देर के लिए मौसम खुलने पर सूर्यदेव नजर आए तो गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन अगले ही पहर काली घटाएं छा गई। दोपहर में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी।
इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहाना रहा। अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। जिले में मंगलवार की सुबह करीब आसमान साफ रहने से धूप निकली। लगा कि धूप अब परेशान करेगी। सूर्यदेव ने गर्मी की अहसास कराना शुरू भी कर दिया।
इसी बीच करीब 11 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल दिया। तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते तेज बिजली की चमक के बीच बादल झूमकर बरसने लगे। जिले के कई इलाकों में झमाझम बरसात हुई। जबकि कुछ हिस्से में बौछारें पड़ीं। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बारिश तो थम गई लेकिन उसके बाद दिनभर आसमान में बादल रहे और हवा चलती रही जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली। वैसे बीच-बीच में धूप निकली लेकिन हवा में नमी व आसमान में बादलों की आवाजाही होने के कारण पिछले दिनों की तरह तपिश नहीं रही।
बारिश ने आम जनमानस को जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं फसलों के फायदे से किसान भी खुश हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले चौबीस घंटों तक बादल छाए रहने के आसार हैं।