{"_id":"6994b54130473f59950b81fe","slug":"adverse-entry-to-bdo-parsendi-and-accounts-clerk-sitapur-news-c-102-1-stp1002-150397-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बीडीओ परसेंडी व लेखा लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बीडीओ परसेंडी व लेखा लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि
Wed, 18 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक कार्यालय का मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डाॅ. राजागणपति आर को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इस पर बीडीओ व लेखा लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि, एडीओ पंचायत का वेतन रोकने, एपीओ को नोटिस व कनिष्ठ सहायक, सीडीपीओ पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएम आवास सर्वे में लापरवाही पर समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई।
डीएम ने सबसे पहले खंड विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया। जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुये शिकायतकर्ता को फोन कर फीडबैक लिया। निर्माण पत्रावलियों में फोटोग्राफ न होने अन्य त्रुटियां मिलने पर लेखा लिपिक व बीडीओ रजनीश कुमार शुक्ला को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। ग्रांट-3 रजिस्टर व अन्य पत्रावलियों में कमियों पर लघु सिंचाई के जेई पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में एनआरएलएम पटल देखते हुए स्वयं सहायता समूह एवं बजट की स्थिति व स्वयं सहायता समूह के मानदेय की स्थिति की भी जानकारी ली। मनरेगा पटल पहुंचकर भुगतान रजिस्टर एवं विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा रजिस्टर अपडेट न होने पर खंड विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त की। पत्रावलियों में निर्माण कार्यों की फोटोग्राफ न मिलने एवं अन्य कमियों पर एपीओ रामशंकर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी कक्ष पहुंचकर मास्टर रजिस्टर देखा व कमियां मिलने एवं महत्वपूर्ण निर्माण पत्रावलियां कार्यालय में न मिलने पर एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। इसके बाद सीडीपीओ कक्ष पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या एवं पुष्टाहार वितरण संबंधी जानकारी हासिल की। पुष्टाहार रजिस्टर में सत्यापन न पाए जाने पर कनिष्ठ सहायक, सीडीपीओ पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार को पुष्टाहार की बोरियों की गिनती करते हुए रिपोर्ट जल्द तलब की है।