{"_id":"680e7a670a693cc70a0d4f94","slug":"admissions-will-be-done-in-schools-even-without-aadhar-card-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131027-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिना आधार कार्ड के भी होंगे स्कूलों में दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिना आधार कार्ड के भी होंगे स्कूलों में दाखिले
Mon, 28 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के दाखिले बिना आधार कार्ड के भी होंगे। प्रवेश के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक बीआरसी के माध्यम से इन बच्चों के आधार कार्ड बनवाएंगे। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न होने पाए। इस संबंध में बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देशित किया है।
परिषदीय विद्यालयों में संचालित स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यालयों में नये नामांकन की प्रगति बहुत ही धीमी चल रही है। इसमें एक समस्या बच्चों के आधार कार्ड न होने की भी आ रही है। आधार कार्ड न होने के कारण भी बच्चों को स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि अगर बच्चे के पास आधारकार्ड नहीं है तो उसे दाखिले से वंचित न किया जाए। स्कूल में दाखिला दिलवाकर बीआरसी से निशुल्क बनवाया जाए।
विद्यालयों में बनेंगी नामांकन सर्वे पंजिका 2025
विद्यालयों में नामांकन की प्रगति बहुत ही धीमी गति से चल रही है। इसमें तेजी लाने के लिए अब प्रत्येक विद्यालय में नामांकन सर्वे पंजिका 2025 बनाई जाएगी। इस पंजिका में प्रधानाध्यापक रोजाना नामांकन को लेकर की गई गतिविधियों का जिक्र करेंगे। साथ ही बीईओ निरीक्षण के समय इसको जरूर देखेंगे। अगर पंजिका में कोई उल्लेख नहीं है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालयों में नामांकन सर्वे पंजिका बनाई जाएगी। साथ ही बच्चों को बिना आधार कार्ड के भी प्रवेश दिलवाकर बाद में उनके आधार बनवाएं जाएंगे।