फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Administrators will be posted in three gram panchayats

तीन ग्राम पंचायतों में तैनात किए जाएंगे प्रशासक

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Administrators will be posted in three gram panchayats
सीतापुर। हाई कोर्ट के निर्देश पर जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों के चुनाव नहीं कराए गए थे। यहां के प्रधान व निर्वाचित पंच सदस्य पूर्व कार्यकाल के अनुसार ही कार्य कर रहे थे। इसमें से दो प्रधानों का कार्यकाल इसी माह और एक प्रधान का कार्यकाल दिसंबर माह में समाप्त हो जाएगा। प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नया निर्वाचन होने तक इन सीटों पर प्रशासक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1599 ग्राम पंचायतों के इतर प्रधान व पंच सदस्यों का चुनाव 1596 ग्राम पंचायतों में ही कराया गया था। ब्लॉक महोली की ग्राम पंचायत कैमहरा रघुबर दयाल, भटपुरवा एवं राई पैडहिया मे हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन पर चुनाव नहीं कराया गया था। तीनों पंचायतों में पूर्व में कार्यरत प्रधान ही ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैमहरा रघुबर दयाल एवं राई पैडहिया की प्रथम बैठक 27 अक्टूबर 2016 को हुई थी, जबकि भटपुरवा ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक तीन दिसम्बर 2016 को हुई थी। इस प्रकार दो ग्राम पंचायतों में 27 अक्तूबर को जबकि भटपुरवा ग्राम पंचायत का कार्यकाल तीन दिसंबर को समाप्त हो रहा है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया इन ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर नियमानुसार प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। उपचुनाव होने तक नामित प्रशासकों के माध्यम से ही ग्राम पंचायत का काम काज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed