फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action will be taken on delay in slip, weighing and payment.

Sitapur News: परची, तौल व भुगतान में देरी पर तय होगी कार्रवाई

Wed, 05 Nov 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on delay in slip, weighing and payment.
हरगांव । जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर सोमवार देर रात करीब 12 बजे के बाद निरीक्षण के लिए अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, हरगांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गन्ने की तौल से लेकर चीनी बनने तक की प्रक्रिया को परखा। उन्होंने मिल के बाहर गन्ना बेचने के लिए मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों को भी पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने मिल प्रबंधन तंत्र को मानक के अनुरूप तौल कराने व किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि पर्ची, तौल व भुगतान में देरी होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी। आधी रात को चीनी मिल पहुंचे डीएम ने सबसे पहले उन्होंने कांटा पर तौल व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद मिल के अंदर चीनी बनाए जाने की प्रक्रिया को समझते हुए इसकी गुणवत्ता को भी परखी।
विज्ञापन

इसके बाद मिल के यार्ड में पहुंचकर वहां मौजूद किसानों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने किसानों से समस्याओं एवं इसके समाधान के सुझावों के बारे में पूछा। साथ ही मिल प्रबंधन को निर्देश दिया कि किसानों को पर्ची एवं भुगतान में अनावश्यक विलंब न होने पाए। निर्देश दिया कि किसानों के लिए रैन बसेरा, अलाव, पेयजल आदि सुविधाएं बेहतर ढंग से मुहैया कराई जाएं। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी, सहायक चीनी आयुक्त राजेश सिंह, मिल के अधिशासी अध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed