फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   action

फर्जी अभिलेख से नौकरी हथियाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त

Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
action
सीतापुर। फर्जी अभिलेख के जरिये सहायक अध्यापक की नौकरी हथियाने वाले दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक शिक्षक को अपर जिलाधिकारी व दूसरे को एफटीएफ ने अपनी जांच में पकड़ा है। बीएसए ने बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

2010 के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों की जांच चल रही है। इसके लिए जिला स्तर पर बनी कमेटी की अपर जिलाधिकारी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रदीप कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शुक्लनपुरवा रेउसा विकासखंड में तैनात है। इनके अभिलेखों में जांच टीम को कुछ संदेह हुआ। इस पर इनके अभिलेख संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी को भेजे गए थे। वहां से आई जांच रिपोर्ट में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष व शास्त्री तृतीय वर्ष के अभिलेख फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार एसटीएफ को मिश्रिख विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लोधौरा द्वितीय में तैनात आदित्य कुमार के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर इनके बीए/बीएड के अभिलेख की जांच लखनऊ विश्वविद्यालय से करवाई गई जिसमें ये दोनों अभिलेख फर्जी मिले हैं। इस पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बीईओ मिश्रिख व रेउसा को इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed