फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accused arrested in case of death due to poisonous gas

जहरीली गैस से हुई मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of death due to poisonous gas
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के जलालपुर गांव स्थित केमिकल फैक्टरी में जहरीली गैस फैलने से हुई मौत के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छह फरवरी को केमिकल फैक्टरी में जहरीली गैस फैलने से सात लोगों की जान चली गई थी। बिसवां कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि लखनऊ के अमरनाथ इंक्लेव फ्लैट नंबर 401 शास्त्रीनगर निवासी राम प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल का कहना है कि आरोपी ने पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। छह फरवरी को दरी फैक्टरी में बालाजी आर्गेनिक्स से बहकर जाने वाले केमिकल की जहरीली गैस से दरी फैक्टरी के चौकीदार अतीक, उसकी पत्नी शायरा, पुत्री आएशा, दो पुत्र अफरोज व फैसल, लखनऊ के मालेखां सरांय चौक निवासी अतीक अंसारी, क्योंटी बादुल्ला निवासी अनवर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुन्नवर की तहरीर पर बालाजी आर्गेनिक्स के संचालक सुकेश गुप्ता निवासी मोहल्ला झज्जर, चौकीदार सिराजुद्दीन, आईपीएल कंपनी के डायरेक्टर अशोक कुमार गुप्ता निवासी इंद्रानगर लखनऊ, ट्रांसपोर्टर मोहित गुप्ता, डॉ. अजय भटनागर, दीपक मिश्रा, आरपी मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने छह अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज दिया था।
रामप्रकाश मिश्रा फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार को राम प्रकाश मिश्रा ने बिसवां कोतवाली पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed