{"_id":"64abf67ddf49fbc5330b76d7","slug":"according-to-the-roster-electricity-was-not-available-the-consumers-got-angry-sitapur-news-c-13-1-328104-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रोस्टर के मुताबिक नहीं मिली बिजली, भड़के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रोस्टर के मुताबिक नहीं मिली बिजली, भड़के उपभोक्ता
Mon, 10 Jul 2023 05:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
अवर अभियंता को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग
फोटो-9
संवाद न्यूज एजेंसी
तंबौर (सीतापुर)। भीषण गर्मी से बेहाल तंबौर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बेहटा फीडर के कई गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को अवर अभियंता विजय प्रकाश को शिकायती पत्र सौंपा। जिसके जरिए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस उपकेंद्र से संचालित बेहटा फीडर में बेहटा, सुमली, सिकरोहर, जालिमपुर, उसिया, महमदपुर सहित 30 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। जिसमें करीब एक हजार उपभोक्ता लाभ लेते हैं। इस फीडर के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय, कई बैंकों के उपक्रम, बाजार व पेट्रोल पंप आदि भी जुड़े हुए है।
उपभोक्ताओं को बीते एक माह से रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिल रही है। बिना किसी उचित कारण के अनिश्चित समय के लिए बिजली काट दी जाती है । फीडर के लाइन मैन सूचना देने के बाद भी फॉल्ट सही करने नहीं आते हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि 24 घंटे में महज 5 से 6 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो पाती है।
विज्ञापन
लाइनमैन बिना सुविधा शुल्क लिए कार्य करने को बिल्कुल तैयार नहीं होते हैं। इस अवसर पर सौरभ द्विवेदी, सुजीत रस्तोगी, वसीम, शिवभगवान वाजपेयी, अमित चौरसिया, सत्यम, मिथुन, विवेक द्विवेदी व अन्य लोग मौजूद रहे।