फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident death nahar

Sitapur News: बेटे के सामने नहर में कूदकर मां ने दी जान

Tue, 18 Apr 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 18 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
accident death nahar
सरैंया (सीतापुर)। थाना रामपुरकलां क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने बेटे के सामने ही शारदा नहर में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


महमूदाबाद के मोहल्ला गुलरामऊ निवासी अनीता गुप्ता (30) अपने मायके सदरपुर के भिनैनी जाने के लिए निकली थी। उसके साथ उसका बेटा अक्षत (4) भी था। रामपुरकलां क्षेत्र में बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित सरैया कादीपुर के पास उसने अक्षत को चाट खरीद कर दे दी। फिर उसके सामने ही शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। यह देख स्थानीय लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने विवाहिता को बेढौरा के पास से निकाला। लोगों ने उसे सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पति प्रमोद गुप्ता ने बताया कि अनीता अपने मायके जाने की बात कहकर निकली थी। उसकी दो बेटियां आकांक्षा (11), अंशिका (7) व एक बेटा अक्षत (4) है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed