{"_id":"5e1a12378ebc3e878e3834b2","slug":"abvp-burnt-effigy-at-lalbagh-intersection-while-performing-sitapur-news-lko5025641103","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर लालबाग चौराहे पर एबीवीपी ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर लालबाग चौराहे पर एबीवीपी ने फूंका पुतला
विज्ञापन
लालबाग चौराहे पर पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में वामपंथियों द्वारा किए गए हिंसा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करते हुए लालबाग चौराहा पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने वामपंथियों का पुतला फूंका।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शनिवार को परिषद कार्यालय पर एकत्र हुए। बाद में वहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता रवाना हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता लालबाग चौराहे पहुंचे। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने वामपंथियों का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए परिषद के जिला संयोजक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा जिस प्रकार से बेनकाब किए गए चेहरों में वामपंथियों के चेहरे उजागर हुए हैं, उससे यह साबित होता है कि वामपंथी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नक्सलवादी का कैंप स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा कि छात्रों को पता चल चुका है कि किस प्रकार से अपनी विचारधारा को थोपने के लिए वामपंथी किसी भी स्तर पर उतर कर आम लोगों की जान भी ले सकते हैं, लेकिन विद्यार्थी परिषद उन सभी चेहरों को बेनकाब करेगी, जो जेएनयू में भारत के खिलाफ साजिश रखते हैं तथा आम छात्रों से मारपीट करते हैं।
विद्यार्थी परिषद ने बेनकाब हुए सभी वामपंथियों को तत्काल जेल भेजने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक आकाश अवस्थी, अविनाश मिश्रा, दीपेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वायु नायक कश्यप, सुमित मिश्र, अंबुज सिंह, विभाग संगठन मंत्री पंकज पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।