{"_id":"6071eb8c8ebc3ed83026d7c8","slug":"a-young-man-was-dragged-for-100-meters-in-a-jeep-died-sitapur-news-lko5736200134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप में 100 मीटर तक घिसटता रहा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप में 100 मीटर तक घिसटता रहा युवक, मौत
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक बाइक सवार युवक जीप की टक्कर लगने के बाद करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक जीप समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इमलिया सुल्तानपुर निवासी सचिन (19) सिविल लाइंस मोहल्ले में एक निजी डॉक्टर के मेडिकल स्टोर पर काम करता था। बीती रात वह बाइक से घर रहा था, इस बीच शहर कोतवाली इलाके में कैंची पुल के पास तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। युवक जीप में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने शहर कोतवाल टीपी सिंह को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक वाहन समेत भाग निकला। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जीप और चालक की तलाश की जा रही है। युवक की मौत के बाद से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में हलवाई की जान गई
मानपुर (सीतापुर)। बाजार से मिठाई बेचकर घर जा रहे बाइक सवार हलवाई की दूसरी बाइक से हुई भिड़ंत में मौत हो गई। मानपुर इलाके के सरवाहनपुर निवासी शमशाद (23) हलवाई था। अपने गांव से क्षेत्र में चांदपुर बाजार को बाइक से निकला था।
बीती देर शाम बाजार से वापस आते समय इलाके में बखरिया गांव के पूरब ईदगाह के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हलवाई की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया।