फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A wild animal attacked a farmer harvesting wheat in Sitapur, his condition is critical

Sitapur News: सीतापुर में गेहूं काट रहे किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला, हालत गंभीर

Thu, 24 Apr 2025 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A wild animal attacked a farmer harvesting wheat in Sitapur, his condition is critical
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रावल अदेसर में बुधवार को गेहूं की कटाई कर रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। अब तक मवेशियों पर हमला कर रहे जंगली जानवर द्वारा इलाके में पहली बार इंसान पर हमला करने से किसानों में दहशत के साथ आक्रोश भी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रावल अदेसर निवासी किसान प्रकाश (45) अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी अचानक जंगली जानवर ने पीछे से हमला कर कर दिया। प्रकाश की चीख पर पास ही गेहूं काट रहे घरवाले व अन्य किसान शोरगुल करते हुए वहां पहुंचे। शोर गुल सुनकर जंगली जानवर भाग गया। ग्रामीण, लहूलुहान प्रकाश को लेकर आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में ग्रामीण सीएचसी में जमा हो गए और आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
बता दें कि लगभग 20 दिनों से क्षेत्र में हिंसक जानवर का आतंक है। वन विभाग अभी तक जंगली जानवर की पहचान तक नहीं कर सका है। गत चार अप्रैल को जंगली जानवर ने गांव के कल्लू यादव के खेत में एक सांड़ पर हमला कर उसे मार दिया था। पांच अप्रैल को ग्राम डिंगरी में एक गाय के बछड़े को निवाला बनाया था। इसी क्रम में आठ अप्रैल को मुनीम वर्मा के खेत में सांड़ पर हमला कर उसे मार दिया। इसी दिन शाम को एक अन्य सांड़ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा व कैमरे लगाए, लेकिन जंगली जानवर पिंजरा व कैमरे के आसपास नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंजरे से 300 मीटर दूर किया किसान पर हमला
बीते दिनों जंगली जानवर द्वारा किए गए हमलों को देखते हुए वन विभाग ने गांव के बाहर पिंजरा लगाया है। साथ ही ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। जंगली जानवर पिंजरा व कैमरे तक नहीं पहुंच रहा है। किसानों के मुताबिक गत आठ अप्रैल को जंगली जानवर द्वारा सांड़ पर हमला किया गया था, जिसके बाद कोई घटना न होने पर उन लोगों ने खेत में गेहूं की कटाई का कार्य शुरू किया था। प्रकाश बुधवार को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने हमला कर दिया।

सचेत रहें किसान
वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है, टीम के द्वारा लगातार किसानों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी लहरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed