{"_id":"63c7af2b476d0542963fd421","slug":"a-man-s-dead-body-found-in-laharpur-in-sitapur-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: दोस्त के साथ निकले युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: दोस्त के साथ निकले युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका
Wed, 18 Jan 2023 02:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लहरपुर (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लहरपुर (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Jan 2023 02:04 PM IST
सार
लहरपुर कोतवाली के एक गांव में युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ पाया गया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके में दोस्त के साथ घर से निकले एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान के पाए गए हैं। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शव कोतवाली क्षेत्र के खनियापुर चौराहे पर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा पाया गया। शव की शिनाख्त श्यामलाल पुरवा निवासी सुरेश (32) के रूप में हुई। घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ निकला था। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।