फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A drunken father hanged his daughter in a well, she slipped and drowned.

Sitapur News: नशे में ठिठोली कर रहे पिता ने बेटी को कुएं में लटकाया, छूटा हाथ, डूबकर हो गई मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A drunken father hanged his daughter in a well, she slipped and drowned.
मिश्रिख (सीतापुर)। इलाके की ग्राम पंचायत फुलरुवा जगन्नाथपुर में मंगलवार शाम नशे की हालत में युवक ने अपनी पुत्री को कुएं में लटका दिया। अचानक हाथ फिसलने से पुत्री कुएं में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रवण कुमार की पुत्री लक्ष्मी (9) मंगलवार को घर पर थी। नशे की हालत में श्रवण ने लक्ष्मी को पकड़कर डराने के लिए कुएं में लटका दिया। लक्ष्मी चिल्लाती रही, लेकिन उसके पिता ने कुछ नहीं सुना। अचानक हाथ फिसलने से लक्ष्मी कुएं में गिर गई। बेटी को बचाने के लिए श्रवण भी कुएं में कूद गया। जब तक लक्ष्मी को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मी मां की मौत करीब छह साल पहले हो चुकी है। श्रवण अपने सात वर्षीय पुत्र सत्यराम और लक्ष्मी के साथ रहता था। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed