{"_id":"6908f9f6b92ad5762d0a1fa7","slug":"a-domineering-neighbor-beats-a-young-man-to-death-sitapur-news-c-102-1-slko1055-143501-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दबंग पड़ोसी ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दबंग पड़ोसी ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला
Tue, 04 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के सरांय पित्थू मोहल्ले में सोमवार दोपहर बाद मामूली विवाद में युवक की दबंग पड़ोसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी और उसके साथी मौके से भाग निकले। घटना के समय युवक के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सरताज उर्फ कल्लू (19) हलवाई है। दोपहर के बाद उसका अपने पड़ोसी आशिक अली, समीउल्लाह, तौफीक, मुजफ्फर व कासिफ आदि से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान समीउल्लाह सहित अन्य आरोपियों ने सरताज को घेरकर उनको लाठियों से जमकर पीटा। मारपीट में सरताज बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
आरोपियों को जब पता चला कि सरताज के घर पर कोई नहीं है, तो उन्होंने फिर से सरताज को पीट दिया। जब तक लोग एंबुलेंस को बुलाते तब तक सरताज की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह सभी लहरपुर में किसी जानने वाले के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। घटना की सूचना पड़ोसियों ने परिजनों व पुलिस को दी।