फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A car collided with a trailer after suddenly applying brakes, killing a young man

Sitapur News: अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रेलर से टकराई कार, युवक की मौत

Sat, 30 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A car collided with a trailer after suddenly applying brakes, killing a young man
अंकुर की फाइल फोटो।
रामकोट। कोतवाली देहात क्षेत्र में खीरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रेलर उससे टकरा गया। इसी बीच तेज रफ्तार कार भी ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई और उसका साथी और ट्रेलर चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


रेउसा के महोलिया गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात डेढ़ बजे वह अपना ट्रेलर लेकर लखीमपुर खीरी मार्ग पर जा रहे थे। तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस वजह से उन्हें भी ब्रेक लगाकर साइड लेनी पड़ी। फिर भी उनके ट्रेलर की ट्रक से टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही कार भी ट्रेलर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार से चालक व उसके साथी को गंभीर हालत में बाहर निकाला। ट्रेलर चालक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां कार चालक अंकुर (34) निवासी घूरामऊ बंगला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके साथी लखीमपुर निवासी अंशु (32) की हालत गंभीर है। ट्रेेलर चालक प्रदीप के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। अंशु व प्रदीप का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि कार पूरी तरह जल गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वर्ष पूर्व हुआ था अंकुर का विवाह
हादसे में मृत अंकुर का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था। अंकुर के पिता दिनेश श्रीवास्तव हरगांव चीनी मिल से सेवानिवृत्त हुए थे। अंकुर के परिवार में मां, पत्नी, आठ वर्षीय पुत्री व दो भाई हैं। हादसे में अंकुर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed