{"_id":"128-87713","slug":"Sitapur-87713-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़बंदी के विवाद में किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़बंदी के विवाद में किसान को मार डाला
Sitapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बीते दिन खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी। किसान फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था। पीड़ित परिवारीजनों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के चलते दो गांवों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के हुलासपुर कैमहरा कलां गांव निवासी रामऔतार (70) ने अपने खेत में धान व गन्ने की फसल बोई है। रविवार की सुबह वह खेत पर फसल देखने गया था, जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक रामऔतार के घर न आने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घर के लोग जब खेत पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। खेत में रामऔतार का रक्त रंजित शव पड़ा था। उसके सिर पर गहरे जख्म और पैर टूटा हुआ था। परिवारीजनों ने बगल स्थित गांव मंगरे पुरवा निवासी मदारीलाल व पूरनलाल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मदारीलाल व पूरन से रामऔतार का मेड़बंदी को लेकर विवाद चल रहा था। इन लोगों ने रामऔतार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि जब रामऔतार फसल की रखवाली के लिए खेत पर पहुंचा, तभी मदारीलाल व पूरन से मेड़बंदी को लेकर उसका विवाद हो गया और दोनों लोगों ने धारदार हथियार से रामऔतार की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष रंधा सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र किशोरीलाल की तहरीर पर मदारीलाल व पूरनलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का कारण मेड़बंदी का विवाद बताया जा रहा है।