फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सागौन काटते एक को पकड़ा

सागौन काटते एक को पकड़ा

Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दाउदपुर जंगल में चोरी से सागौन का पेड़ काटते हुए वन कर्मियों ने एक को धर दबोचा। जबकि चार लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। रेंजर सिधौली एनके सिंह ने बताया कि कमलापुर के दाउदपुर जंगल में गुरुवार सुबह सात बजे कुछ लोगों द्वारा सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन दरोगा हीरामणि व गार्ड राजकुमार को मौके पर भेजा गया। वहां चोरी से पेड़ काट रहे एक व्यक्ति को वन कर्मियों ने दबोच लिया। जबकि चार लोग भाग निकले। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोमल निवासी गेदीपुर थाना मानपुर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी कोमल के मुताबिक मौके से भाग निकले दो लोगों में नरसिंहपुर के विजय व पप्पू भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed