फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत

Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह उन्नाव जिले का निवासी है, जो स्कूटी से सीतापुर जा रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बंभेरा निवासी अवधेश कुमार (50) कस्बा बाजार कमलापुर आए थे। यहां वे पैदल ही राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने अवधेश को टक्कर मार दी। परिवारीजनों ने गंभीर हालत में उन्हें कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अवधेश ने दम तोड़ दिया। उधर, उन्नाव जिले के मेंहदवानी निवासी आशीष कुमार (20) स्कूटी से सीतापुर आ रहा था। कमलापुर थाना क्षेत्र में ग्राम रूपा पुरवा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटर साइकिल सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed