फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइक चोरों का गैंग पकड़ा

बाइक चोरों का गैंग पकड़ा

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चोरों का एक गैंग पकड़ा है। छापे के दौरान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर पांच मोटर साइकिलें बरामद की हैं। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी मिला है। जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग निकले। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे। एएसपी हरदयाल सिंह ने क्षेत्राधिकारी एसके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाईं थीं। जिसके तहत शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक शुक्ला, उपनिरीक्षक जगदीश यादव ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के करीब छापा मारा। यहां पुलिस टीम ने मोटर साइकिल सवार महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीरपुर निवासी सद्दाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, मास्टर चाभी, तमंचा व कारतूस बरामद किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की चार अन्य बाइकें भी बरामद कीं हैं। एसपी ने बताया कि सद्दाम के दो साथी और हैं, उनकी पहचान महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी सलीम व लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम गाहिरा निवासी इस्लाम के रूप में हुई है। इस्लाम इन दिनों महोली के मस्जिद गांव में रह रहा है। छापे के दौरान दोनों मौके से भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक
पकड़े गए आरोपी की मानें तो वह मोटर साइकिलों को चोरी करने के बाद नेपाल में बेचता था। उसने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद लखीमपुर जिले के बनकटी नदी तट तक पहुंचाते। यहां से नाव के सहारे बाइक नेपाल लेकर जाते। वहां धनगढ़ी निवासी बाबू खां इन बाइकों को नेपाल में बिकवाता है। महंगी से महंगी मोटर साइकिलों को ये लोग महज 7 से 8 हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
ऐसे पार करते मोटर साइकिल
पकड़े गए आरोपी सद्दाम की माने तो गैंग के सदस्य एक निश्चित स्थान पर खड़े हो जाते हैं। जिसके बाद वे सड़क के किनारे मोटर साइकिल खड़ी करने वाले लोगों पर नजर रखते हैं। जैसें ही कोई जल्दबाजी में मोटर साइकिल को खड़ी करके किसी कार्यालय, माल, दुकान, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टाप, अस्पताल, कचहरी में जाता है, उसके आने से पहले ही गैंग के सदस्य मास्टर चाभी से लॉक खोलकर वाहन ले उड़ते।
...
अब तक 75 बाइक चुरा चुके
पुलिस की पूछताछ में सद्दाम ने बताया है कि गैंग ने 75 के करीब मोटर साइकिलें चोरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed