{"_id":"128-84203","slug":"Sitapur-84203-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों ने पकड़ा, पुलिस ने गुडवर्क में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों ने पकड़ा, पुलिस ने गुडवर्क में बदला
Sitapur
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस के भी कारनामे निराले हैं। जिन दो बदमाशों को तीन दिन पहले नागरिकों ने मतुआ चौराहे के पास से दबोचा था पुलिस ने उसे अपने गुडवर्क में शामिल कर लिया। पुलिस अपनी रिपोर्ट में इन दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। लोग भी पुलिस के इस खेल से हैरत में हैं।
मतुआ निवासी वारिश की मतुआ चौराहे पर स्थित दुकान पर मंगलवार को आए दो संदिग्ध व्यक्तियों को वहां के नागरिकों ने दबोच लिया था। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मिश्रिख के औरंगाबाद निवासी इरफान व मनोज के रूप में की गई थी। उनके कब्जे से मिली बाइक पर प्रतिनिधि शिवपाल यादव लिखा था। तलाशी के दौरान दो तमंचे व एक कैमरा भी बरामद हुआ था। इस पर नागरिकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर लहरपुर कोतवाली ले आई। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक रंग बहादुर यादव ने उन युवकों के खिलाफ मुठभेड़ का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लहरपुर तंबौर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दोनों युवकों को दबोचा गया। उनके कब्जे से बरामद की गई मोटर साइकिल चोरी की निकली। अब पुलिस के इस खुलासे से मतुआ क्षेत्र के नागरिक हैरान हैं, नागरिकों का कहना है कि दोनों बदमाशों को पकड़ा तो आम पब्लिक ने था, लेकिन पुलिस अब अपनी पीठ थपथपा रही है ।