{"_id":"128-72694","slug":"Sitapur-72694-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवा व गलन से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवा व गलन से बढ़ी मुश्किल
Sitapur
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। गलन कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी मौसम के मिजाज तल्ख दिखे। घने कोहरे व बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुरते दिखे। इससे न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बर्फीली हवा ने लोगों की हाड़ कंपा दी। नमी बढ़ने से गर्म कपड़ाें में भी राहत नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
बुधवार को दिन की शुरुआत मामूली कोहरे के साथ हुई। लोगों को लगा कि अब शायद धूप निकल आए लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। हालांकि ठंडी हवा के थपेड़ों से हर कोई परेशान दिखा। नमी बढ़ने से रजाइयों में भी राहत नहीं मिल रही थी। लोग तीन-तीन स्वेटर पहने थे लेकिन सर्दी नहीं जा रही थी। कंपकंपाते हुए लोग अलाव व हीटर से ही किसी तरह ठंड से मुकाबला कर रहे थे। शाम ढलते ही सर्दी का सितम और बढ़ गया। नमी के साथ हवा की गति बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम के लगातार बिगड़ते मिजाज से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में नमी 68 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। धुंध के चलते विजिबिलिटी एक किलोमीटर रही। मौसम विभाग का मानना है कि गुरुवार को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के उछाल आने की संभावना है।