{"_id":"128-72647","slug":"Sitapur-72647-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में युवक की मौत
Sitapur
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। तम्बौर थाने में मंगलवार को पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। चोरी के मामले में पुलिस उसको पूछताछ के लिए लाई थी। पुलिस का कहना है कि युवक ने थाने के टॉयलेट में फांसी लगा ली। वहीं परिवारीजन पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख कई थानों की फोर्स व पीएसी कस्बे में बुला ली गई। अफसर परिवार से सुलह के लिए जुटे रहे। तम्बौर थानाध्यक्ष देव कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं परिवारीजन देर रात तक पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। पत्नी ने एसओ समेत तीन सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है।
बैठूपुरवा मजरा अहमदगंज गांव निवासी यामीन (33) पुत्र अब्दुर्रहमान को पुलिस ने हिरासत में लिया था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी शफीकुन उसे थाने चाय पिलाने आई थी। उसके लौटने के बाद आरक्षी राजू प्रताप यादव उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि यामीन की पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसी के बाद वह टॉयलेट गया था। जब वह देर तक नहीं निकला तो होमगार्ड सतीश को यामीन को देखने के लिए भेजा गया।होमगार्ड ने टॉयलेट का बंद दरवाजा धक्का मारकर खोला। यामीन टॉयलेट के अंदर जाली के सहारे गमछे का फंदा बनाकर लटकता मिला। उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के काफी देर बाद जब परिवारीजनों को पता चला तो सैकड़ों की तादात में ग्रामीण दोपहर में सीएचसी ग्राउंड में एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसपी राकेश चंद साहू का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग का मामला सामने आया है। देर रात पत्नी की ओर से एसओ समेत तीन सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी गई।