{"_id":"128-72645","slug":"Sitapur-72645-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों को दिया भुगतान का नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों को दिया भुगतान का नोटिस
Sitapur
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड द्वारा क्षेत्र में किसानों से गन्ना खरीदने वाली चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस किसानों व समितियों का बकाया भुगतान करने के लिए किया गया है।
भुगतान न होने पर किसानों ने गन्ना सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड महोली के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जवाहरपुर, हरियावां व अजवापुर चीनी मिलों के करीब 60 गन्ना क्रय केंद्र संचालित हो रहे है। इन केंद्रों पर किसानों से गन्ना खरीद की जा रही है। लेकिन एक माह बाद भी किसानों का भुगतान किया गया है। जिसके चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और शासन के आदेशों का भी उल्लंघन हो रहा है। समिति द्वारा चीनी मिलों को 14 दिनों में संपूर्ण भुगतान करने की चेतावनी दी गई है। भुगतान न होने पर सप्लाई बंदकर कृषकों के साथ मिलकर मिल का घेराव किया जाएगा।