फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रक की टक्कर से रेलवे गेट टूटा

ट्रक की टक्कर से रेलवे गेट टूटा

Fri, 10 Jan 2014 05:44 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Fri, 10 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। बिसवां-सिधौली मार्ग पर गुरुवार को रेलवे गेट बंद करते समय उधर से गुजर रहे एक ट्रक ने क्रॉसिंग के फाटक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फाटक टूट गया। गेटमैन ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक गाड़ी लेकर भ्ााग गया। अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सिधौली-बिसवां मार्ग पर रेलवे फाटक है। गुरुवार के ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन फाटक को बंद करने लगा। इसी बीच एक ट्रक वहां पहुंच गया। गेटमैन ने ट्रक को रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक गेट को तोड़ते हुए निकल गया। गेटमैन ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। बाद में गेटमैन ने किसी तरह जंजीर से बांधकर ट्रैफिक को रोका और ट्रेन गुजरी। ट्रेन के गुजरने के बाद उसने घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी है। रेलवे गेट तोड़ने वाले ट्रक के बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed