{"_id":"128-47286","slug":"Sitapur-47286-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ग्रामीण को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर ग्रामीण को लूटा
Sitapur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पिसावां मार्ग पर गुरुवार रात बदमाशों ने दवा लेकर वापस घर लौट रहे एक ग्रामीण को बंधक बनाकर नकदी समेत हजारों का माल लूट लिया। इसी बीच सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर निकट में चल रहे मेले से छह लोगों को दबोचा है। इनके पास से कई असलहे भी बरामद हुए हैं। हालांकि अभी खुलासा नहीं हो सका है कि लूट को अंजाम देने में इन्हीं बदमाशों का हाथ था।
ग्राम करियाडीह निवासी अनिल कुमार राठौर गुरुवार देर शाम कुतुबनगर से दवा लेकर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में मिश्रिख-कुतुबनगर मार्ग पर बहुधनी गांव के निकट दो असलहाधारी बदमाशों ने अनिल को रोक लिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने उसके पास से 10 हजार रुपये नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद में उसे बंधक बनाकर खेत में छोड़ दिया। किसी तरह मुक्त हुए अनिल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने निकट ही आंट में लगे मेले में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। बाद में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम निगहा में सुनील, पुनीत, शेरू, संजय, अजय को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से भी पांच तमंचे मिले हैं। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।