{"_id":"128-47085","slug":"Sitapur-47085-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नेपाली युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नेपाली युवक की मौत
Sitapur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रेन पर सवार होकर रक्सौल से गुजरात जा रहे एक नेपाली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बिसवां रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। उसके साथियों के मुताबिक वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। नेपाल के चितवन जिले के डेड़वा थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी कांक्षाबीका (32) पुत्र सूरेबहादुर अपने कुछ साथियों के साथ ट्रेन पर सवार होकर रक्सौल से गुजरात जा रहा था। इसी बीच बिसवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर कांक्षाबीका और उसके साथी नीचे उतर आए। इसी बीच प्लेटफार्म पर अचानक कांक्षाबीका की तबियत बिगड़ गई। चंद मिनटों में उसने दम तोड़ दिया। नेपाली यात्री की मौत से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना जीआरपी को दी गई। एसओ जीआरपी का कहना है कि नेपाली युवक कांक्षाबीका अपने साथियों के साथ रक्सौल से गुजरात जा रहा था। साथियों ने बताया है कि कांक्षाबीका कई दिनों से बीमार था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन