{"_id":"128-46886","slug":"Sitapur-46886-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना केंद्रों को लूटने वाले गैंग को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना केंद्रों को लूटने वाले गैंग को पकड़ा
Sitapur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महोली कोतवाली पुलिस ने पेदरहिया गांव के निकट घेराबंदी कर गन्ना क्रय केंद्रों पर लूटपाट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को पकड़ा है। गैंग के सदस्य गन्ना केंद्रों पर डकैती डालकर कांटा, बांट व लोहे की कीमती प्लेटें लूटते थे। उनके पास से लूटा गया माल, दो देसी तमंचे, कारतूस व खाली खोखे भी बरामद हुए हैं। हालांकि इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर गैंग के कई सदस्य लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन समेत मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पकड़े गए लुटेरों ने पिसावां, महोली, पिहानी, सदरपुर आदि इलाके में अंजाम दी गईं कई वारदातों को भी कबूल कर लिया है।
महोली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाठक ने बताया कि लखीमपुर, हरदोई के अलावा सीतापुर में गन्ना क्रय केंद्रों पर धावा बोल कर कांटा, बांट व लोहे की प्लेटें आदि लूटने वाला गिरोह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय था। इस गैंग ने पिसावां, महोली, हरदोई के पिहानी व जिले के सदरपुर इलाके में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार देर शाम मुखबिर से पेदरहिया गांव में इस गैंग के कुछ बदमाशों के होने की खबर मिली। पुलिस ने गांव में रेलवे क्रॉसिंग के निकट घेराबंदी कर गैंग के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए लोगों में गैंग सरगना राजाराम व शिव कुमार निवासीगण पेदरहिया महोली शामिल हैं। इनके कब्जे से करीब एक कुंतल 80 किलो बांट, दो असलहे, कारतूस व कई खाली खोखे बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने पूछताछ में पिसावां की दो, महोली की दो, सदरपुर की तीन व हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र में हुई लूट की चार घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गैंग के करीब सात सदस्य लूट में इस्तेमाल की जाने वाली मिनी डीसीएम (यूपी 34 सी-8372) के साथ भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।