{"_id":"128-46502","slug":"Sitapur-46502-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकुओं से गोदा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकुओं से गोदा, गंभीर
Sitapur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख में एक युवक गांव में ही गंभीर रूप से जख्मी हालत में बेहोश पड़ा मिला। उसके शरीर पर दर्जनों चाकुओं के जख्म थे। उसे पहले मिश्रिख के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
लखनापुर गांव निवासी दीनदयाल (32) के भाई तेजपाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम दीनदयाल घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच गांव के ही लालता के मकान के पास वह गंभीर रूप से जख्मी हालत में बेहोश पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकुओं के कई जख्म थे। उस पर हमला किसने और क्यों किया, इसके बारे में पता नहीं चल सका है। तेजपाल ने बताया कि दीनदयाल को पहले मिश्रिख के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। उधर, तेजपाल ने मिश्रिख कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। हमलावरों का पता लगा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।