{"_id":"41489","slug":"Sitapur-41489-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ भागी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ भागी किशोरी
Sitapur
Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालेज के लिये निकली किशोरी प्रेमी के साथ भाग गई। युवती के पिता ने पड़ोसी गांव वजीर नगर निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ साजिशन भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी है। ग्राम खंभरिया निवासी ज्ञान सिंह की 14 वर्षीय पुत्री शोभा कौर (दोनों बदले नाम) बीहट गौड़ के राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 9 की छात्रा है। 21 अगस्त को छात्रा घर से कालेज के लिए गई थी। वापस घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश करना शुरू कर दिया। मंगलवार को छात्रा की तलाश के दौरान वजीर नगर में स्थित एक पान की दुकान से छात्रा की किताबें मिली। दुकानदार ने बताया कि वजीर नगर निवासी लल्लन पुत्र नरेश किताबें दे गया है। पता लगाने पर परिजनों को मालूम हुआ कि उक्त व्यक्ति साजिश के चलते पूरे परिवार की सहमति से किशोरी को लेकर भाग गया है। किशोरी के पिता ने लल्लन पुत्र नरेश, सरोजनी पत्नी नरेश, रेख पुत्री नरेश, नरेश पुत्र रामदयाल के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन