{"_id":"41190","slug":"Sitapur-41190-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बुखार के पांच मरीज और मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध बुखार के पांच मरीज और मिले
Sitapur
Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली । महोली कस्बे में संक्रामक रोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से पीड़ित पांच नये मरीज सामने आये हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
महोली कस्बे के भट्टा मोहल्ले में संदिग्ध रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। क्षेत्र के सुलेखा देवी (30) पत्नी हंसराम, नीलम (32) पत्नी पंकज तिवारी, राजन (25) पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता, गिरिजा शंकर पुत्र उमाशंकर अवस्थी व ओमप्रकाश मिश्रा बुखार से पीड़ित है। सभी को क्षेत्र के प्राइवेट व लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगातार रोगियों की संख्या बढ़ने के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा क्षेत्र में फॉगिंग करानी शुरू कर दी गई है। जबकि नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई व जलनिकासी के लिये कोई प्रबंध नहीं किये जा सके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सीएमओ डा. एसपी सिंह ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीज प्रत्येक चार घंटे में एक पैरासीटामॉल की गोली का सेवन करें। साथ ही बच्चों को आधी गोली का सेवन कराएं।