{"_id":"5c9e68aabdec2214084ce459","slug":"91553885354-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कई स्थानों से उड़ाया चार लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने कई स्थानों से उड़ाया चार लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया/सदरपुर (सीतापुर)। बेखौफ चोरों ने अटरिया में दो घरों से नकदी, जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। वहीं सदरपुर चौराहे पर दो दुकानों, एक कारखानों से भी हजारों का माल पार कर दिया। पुलिस को इन घटनाओं से अवगत करा दिया गया है।
अटरिया निवासी देवनारायन शुक्ला पशुधन प्रसार अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका कहना है कि रात को चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरों के ताले तोड़ दिए। जिसके बाद चोरों ने उनके घर से एक लाख 20 हजार की नकदी, जेवर सहित लगभग ढाई लाख का माल पार कर दिया।
इसके अलावा अटरिया के ही चमरपुरवा निवासी राजकुमार के घर से 20 हजार की नकदी, जेवर सहित लगभग एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। एसओ पुष्पराज कुशवाहा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सदरपुर में बिसवां जाने वाले मार्ग पर ललित मौर्या के कारखाने से रात को चोरों ने नकब लगाकर एक बैट्र, पंखा, एक बोरी सरसों, एक हजार की नगदी आदि पार कर दी। इसके अलावा चोरों ने जोगेंद्र की पान दुकान से नकदी सहित दो हजार का माल पार कर दिया। इसी तरह मायाराम की किराना दुकान से 25 सौ की नगदी आदि हजारों का माल उड़ा दिया।