{"_id":"5b9aae23867a557eab5ac6cd","slug":"91536863779-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला में होगा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला में होगा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच में एक परचा खारिज
सीतापुर। जिले में दो ब्लॉक प्रमुख के रिक्त पदों के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच में पहला ब्लॉक में जमानत राशि की रसीद न जमा करने पर एक पर्चा खारिज कर दिया गया। ऐसे में पहला ब्लॉक में भाजपा समर्थित उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन तय है, हालांकि इसका औपचारिक एलान 15 सितंबर को होगा।
बता दें कि सीतापुर जिले में ब्लॉक प्रमुख की दो सीटें रिक्त थीं, इनमें पहला और एलिया ब्लॉक शामिल हैं। दोनों रिक्त पदों के लिए उप चुनाव प्रक्रिया अपनाई जा रही है। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत पहला ब्लॉक में बीडीसी सदस्य रामपाल यादव व अरुणेश कुमार यादव ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
जांच में अरुणेश का परचा निरस्त कर दिया गया। उन्होंने पर्चे में जमानत राशि की रसीद नहीं लगाई थी। ऐसे में ब्लॉक पहला में बीडीसी रामपाल का नामांकन वैध पाया गया। इसी प्रकार एलिया में तीन लोगों ने एआरओ के समक्ष प्रस्तुत नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इनमें ब्लॉक एलिया में प्रमुख पद बीडीसी अमरेंद्र कुमार सिंह, रूमी सिंह व शुभा सिंह शामिल हैं। खास बात तो यह है कि एक ही परिवार के दो नामांकन होने के कारण दो उम्मीदवारों की आमने-सामने की टक्कर है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 15 सितंबर को एलिया में मतदान होगा।