फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मॉडल स्कूलों के संचालन पर लगी रोक

मॉडल स्कूलों के संचालन पर लगी रोक

Fri, 14 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
मॉडल स्कूलों के संचालन पर लगी रोक
मॉडल स्कूलों के संचालन पर लगी रोक
विज्ञापन

- शिक्षकों के चयन में देरी की वजह से हुआ निर्णय
- इस समय रिटायर्ड शिक्षकों से आवेदन की चल रही थी प्रक्रिया
सीतापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चालू सत्र में शुरू करने पर फिर झटका लगा है। शासन ने इस सत्र में संचालन पर रोक लगा दी है। अब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों के सहारे अगस्त से सत्र प्रारंभ को लेकर तैयारी चल रही थी। रिटायर्ड शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। यह प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक शासन ने इस पर रोक लगा दी है। अब अगले बरस से यहां पर पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। इससे काफी समय से मॉडल स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे विद्यार्थियों को मायूसी हाथ लगी है। इसके पीछे शिक्षकों का चयन न हो पाना बताया जा रहा है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 2014 में जनपद में पांच मॉडल स्कूल चयनित हुए थे। यह ब्लॉक स्तर पर दूरदराज के गांवों में बने हैं। एक स्कूल का भवन दो मंजिला करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यहां विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलेगी। यह पिछले बरस ही बनकर तैयार हो गए है। कई बार शिक्षकों की चयन प्रक्रिया हुई, लेकिन अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। इस पर शासन ने चालू सत्र से रिटायर्ड शिक्षकों के सहारे इनको चलाने का फैसला लिया था। जनपद में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व जीव विज्ञान के शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। इस समय करीब एक दर्जन शिक्षकों ने आवेदन भी कर दिए थे कि अचानक इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। विभाग का कहना है शासन ने प्रक्रिया रोकते हुए अगले सत्र से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे क्या कारण इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

बाक्स
इन स्कूलों में होनी है पढ़ाई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पतवारा, पचदेवरा चौबेपुर, सहरा नानकारी, जंजीर व कवापुर है। इनमें कक्षा छह से इंटर तक की पढ़ाई होगी। इस सत्र में कक्षा छह व नौ में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन


बाक्स
रोक दी गई है प्रक्रिया
चालू सत्र में मॉडल स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने पर शासन ने रोक लगा दी है। अब अगले सत्र से यह स्कूल प्रारंभ किए जाएंगे।
अशोक मिश्र, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed