{"_id":"62e2d7e2b7acb20bd17e1556","slug":"90-thousand-children-do-not-have-aadhar-card-sitapur-news-lko641631256","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हजार बच्चों के पास नहीं आधारकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 हजार बच्चों के पास नहीं आधारकार्ड
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के करीब 90 हजार नौनिहालों के पास आधारकार्ड नहीं हैं। इससे इनको जल्द डीबीटी का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। इस बार करीब छह लाख छह हजार नौनिहालों को लाभान्वित किया जाएगा।
इस समय इन नौनिहालों के आधार व बैंक खाते के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को डीबीटी के जरिये इस बार 1200 रुपये दिए जाएंगे। यह सीधे बच्चों के अभिभावकों के खातों में आएंगे। इस बजट से अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्वेटर, जूता मोजा, बैग, यूनिफॉर्म खरीदे सकेंगे।
इस बार स्टेशनरी के लिए सौ रुपये अलग से दिए जा रहे है। पिछली बार केवल 1100 रुपये मिले थे। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तेजी से सत्यापन कार्य में जुटा हुआ है। इस बार छह लाख छह हजार नौनिहालों को इसका लाभ दिया जाएगा। इनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इस समय 4.83 लाख नौनिहालों का सत्यापन हो गया है।
विज्ञापन
5.50 लाख अभिभावकों के आधारकार्ड व बैंक खातों का सत्यापन किया जा चुका है। नए नामांकित करीब 90 हजार बच्चों के पास आधारकार्ड नहीं है। इससे इन बच्चों को डीबीटी का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है।
पहली किस्त का इंतजार
बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि जिले में नामांकित सभी नौनिहालों को डीबीटी का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पहले चरण में नौनिहालों को किस्त दी जाएगी। यह किस्त पहले उन नौनिहालों को मिलेगी, जिनके सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। उसके बाद चरणवार अन्य नौनिहालों को लाभ दिया जाएगा।
जल्द बनेंगे आधारकार्ड
नये नौनिहालों के आधारकार्ड बनवाने के लिए बीआरसी पर किट मौजूद है। आधारकार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी के आधारकार्ड बन जाएंगे। रोजाना सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
- अजीत कुमार, बीएसए