{"_id":"5904d2a34f1c1b0b71c1081e","slug":"9-bigha-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नौ बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से नौ बीघा फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को अलग-अलग चार स्थानों पर आग लगने से दो ट्रैक्टर, थ्रेशर और नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कब्रिस्तान में लगे कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए। हादसे में करीब 12 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार रेउसा थाना इलाके बढईडीह गांव निवासी मलखे यादव पुत्र स्वामी दयाल यादव के घर के बाहरी छप्पर में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर के लोग जब तक आग बुझाने की कोशिश करते उससे पहले ही आग अन्य छप्परों में फैल गई।
छप्पर के नीचे खड़ा ट्रैक्टर, साइकिल, चारा मशीन सहित लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि चार लाख का नुकसान हो गया। कमलापुर थाना क्षेत्र के कोकनामऊ गांव निवासी लालबहादुर के गेहूं के खेत में शनिवार दोपहर आग लग गई।
विज्ञापन
जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते आग बेकाबू हो गई। चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, लहरपुर खानपुर गांव के कब्रिस्तान की झाड़ियों में शनिवार सुबह आग लगने से भारी संख्या में पेड़-पौधों जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने दमकल टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। सभी घटनाओं की सूचना संबंधित तहसील प्रशासन को दी गई है। शहर कोतवाली इलाके के गंगापुर कालिका बक्स में शनिवार को संतराम यादव के खेत में गेहूं की मड़ाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर व थ्रेशर, पांच बीघा की गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई।