Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   New registration counter opened at district hospital; relief for patients

Sitapur News: जिला अस्पताल में नया परचा काउंटर शुरू, मरीजों को राहत

Wed, 25 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
New registration counter opened at district hospital; relief for patients
सीतापुर। जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अब परचा बनवाने के लिए घंटों लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। मरीजों की बढ़ती संख्या और परचा बनवाने में हो रही दिक्कत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एक नया परचा काउंटर शुरू किया है। यह काउंटर आइसोलेशन वार्ड के नजदीक बनाया गया है। इसके शुरू होने से अब मरीजों को दो अलग-अलग स्थानों पर परचा बनवाने की सुविधा मिलेगी। इससे अस्पताल में लगने वाली भीड़ कम होने के साथ ही मरीजों को समय की बचत होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 2300 से 2500 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पंजीकरण के लिए अब तक केवल एक ही सेंटर संचालित किया जा रहा था। इस सेंटर पर चार काउंटर होने के बावजूद मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। सुबह से ही परचा बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटने लगती थी। कई बार मरीजों को पंजीकरण कराने में ही घंटों इंतजार करना पड़ता था। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बीते दिनों जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान परचा बनवाने के लिए लगी मरीजों की लंबी कतार देखीं थी। इसके बाद उन्होंने सीएमएस को मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त परचा काउंटर शुरू कराने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में ही अस्पताल प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड के पास नया काउंटर तैयार कराकर उसे चालू कराया है। इस नए काउंटर पर ऑनलाइन माध्यम से ही मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत मोबाइल नंबर और आधार जरूरी
नए काउंटर पर आभा आईडी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड और उससे पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही परचा बनाया जा सकेगा। इसलिए अस्पताल आने वाले मरीजों को इन जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है।

मेडिसिन ओपीडी के पास भी बनेगा केंद्र
जिला अस्पताल में अब दो स्थानों पर परचा बनवाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अब इसका विस्तार किया जाएगा। मेडिसिन ओपीडी के पास भी परचा काउंटर बनवाया जाएगा। यह काउंटर पर भी अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों की दिक्कत को देखते हुए नया परचा काउंटर चालू करवा दिया गया है। इससे मरीजों को कम समय में ही परचा बनवाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed