{"_id":"698df2eff4410e80ea0e410c","slug":"84-kosi-parikrama-route-recorded-on-google-map-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150089-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गूगल मैप पर दर्ज हुआ 84 कोसी परिक्रमा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गूगल मैप पर दर्ज हुआ 84 कोसी परिक्रमा मार्ग
Thu, 12 Feb 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग गूगल मैप पर दर्ज हो गया है। अब श्रद्धालुओं के लिए महज एक क्लिक पर परिक्रमा के पूरे मार्ग को ऑनलाइन देखना और ट्रैक करना संभव हो सकेगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इसका एक लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह सभी पड़ाव स्थलों की आपस में दूरी व अन्य प्रमुख जानकारी हासिल कर सकेंगे।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का आध्यात्मिक व पौराणिक महत्व है। इस परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले प्रत्येक पड़ाव को गूगल मैप पर दर्ज कराया है। प्रत्येक पड़ाव पर क्यूआर कोड से लैस साइनेज बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यह लिंक भी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ संबंधित पड़ाव की सूक्ष्म जानकारी हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, मराठी, गुजराती और बांग्ला में उपलब्ध रहेगी।
परिक्रमा मार्ग का प्रस्तावित कार्यक्रम
पहला पड़ाव - 18 फरवरी- कोरौना, सीतापुर
दूसरा पड़ाव-19 फरवरी -हरैय्या, हरदोई
तीसरा पड़ाव - 20 फरवरी- कोथावां हरदोई
चौथा पड़ाव- 21 फरवरी- गिरधरपुर उमरारी, हरदोई
पांचवां पड़ाव- 22 फरवरी - साखिन गोपालपुर हरदोई
छठां पड़ाव- 23 फरवरी- देवगवां, सीतापुर
7वां पड़ाव - 24 फरवरी- मंडरुवा, सीतापुर
8वां पड़ाव- 25 फरवरी- जरिगवां, सीतापुर
9वां पड़ाव- 26 फरवरी-नैमिषारण्य, सीतापुर
10वां- पड़ाव- 27 फरवरी- कोल्हवा बरेठी, सीतापुर
11वां पड़ाव- -27 फरवरी - मिश्रित, सीतापुर