{"_id":"696d2827904cfe5c97068d76","slug":"84-kosi-parikrama-of-shri-satchandi-mahayagya-from-today-sitapur-news-c-102-1-stp1003-148468-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: श्री सतचंडी महायज्ञ की 84 कोसी परिक्रमा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: श्री सतचंडी महायज्ञ की 84 कोसी परिक्रमा आज से
Mon, 19 Jan 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। नौ दिवसीय श्री सतचंडी महायज्ञ की 84 कोसी परिक्रमा सोमवार को गाजे-बाजे के साथ शुरू की जाएगी। सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में 23 जनवरी से श्री सतचंडी महायज्ञ व रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार सुबह 10 बजे से सिद्ध बाबा मंदिर परिसर से 84 कोसी परिक्रमा की शुुरुआत की जाएगी। आयोजक बाबा गयाप्रसाद त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिक्रमा का पहला पड़ाव बाबागंज अदवारी में होगा। दूसरा पड़ाव मंगलवार को सोनासर माता मंदिर सेवता, तीसरा पड़ाव बुधवार को मनसाराम मंदिर बिसवां तथा चौथा पड़ाव बृहस्पतिवार को कामेश्वर नाथ मंदिर सूर्यकुंड लहरपुर में होगा। इसी दिन कलश यात्रा निकली जाएगी।